उत्तराखंड: बागेश्वर नगर पालिका को स्वच्छता पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर नगर क्षेत्र के लिए सम्मान का पल –
स्वछता पुरस्कार 2025

दिनांक 1 अक्टूबर की सायं को देहरादून स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर नगर पालिका को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से ठोस अवशिष्ट प्रबंधन में सफाई के उच्च मानक स्थापित करने के लिए स्वच्छता पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया।

अध्यक्ष नगर पालिका सुरेश खेतवाल ने ये सम्मान सीएम धामी से प्राप्त किया ,इस बड़ी उपलब्धि पर उन्होंने कहा

यह सम्मान हम सब नगर वासियों के सहयोग का परिणाम है, शहर को स्वच्छ बनाने में हमारे डोर टू डोर कलेक्शन हेतु सखी स्वायत्त सहकारिता समिति की 48 महिलाओं 2सुपरवाइजर सहित दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की सिटी मिशन मैनेजर एवं उनकी पूरी टीम, हमारे पर्यावरण मित्रों पालिका कर्मचारी, पालिका बोर्ड एवं नगर की जागरूक जनता की बहुत बड़ी भूमिका है,
हम बागेश्वर नगर को साफ एवं स्वच्छ बनाने में निरंतर प्रयासरत है,ताकि शहर को भविष्य में और स्वच्छ और सुंदर बनाए रखा जा सके।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad