उत्तराखंड: यहां भालू ने किया वन दरोगा, प्रधान सहित 4 लोगों को घायल

ख़बर शेयर करें

टिहरी जनपद के थौलधार विकासखण्ड के सुल्याधार के जंगल में खूंखार भालू के द्वारा वन दरोगा,ग्रामप्रधान सहित 4 लोगों को घायल करने पर गुस्साएं ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर घेराव कर धरने पर बैठ गए थे। मामले के गंभीरता को देखते हुए टिहरी की प्रभारी जिलाधिकारी वरुणा अग्रवाल ने वन विभाग के उच्च अधिकारियों से वार्ता करने के बाद ‘चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन’ ने खूंखार भालू को पकड़ने और शूटआउट के आदेश देने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा बमुश्किल शांत हुआ। साथ इस दौरान ग्रामीणों ने टिहरी डीएफओ को पुनीत तोमर को सस्पेंड करने और जनपद से स्थानांतरण करने के लिए मांग की। इस दौरान प्रभारी जिलाधिकारी वरुणा अग्रवाल ने बताया कि एसडीएम के नेतृत्व में जांच टीम गठित की है जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad