उत्तराखंड-(बिग न्यूज) विधानसभा कर्मियों को बर्खास्त किए जाने के मामले में हाईकोर्ट से झटका

ख़बर शेयर करें

नैनीताल- नैनीताल हाईकोर्ट ने उत्तराखंड विधानसभा सचिवालय के 100 से अधिक कर्मचारियों की बर्खास्तगी के आदेश पर रोक लगा दी है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने पूर्व प्रमुख सचिव डीके कोटिया की अध्यक्षता में बनाई समिति की सिफारिशों के आधार पर इन कर्मचारियों की बर्खास्तगी का निर्णय लिया था।यह सब तदर्थ कर्मचारी हैं। न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ ने इन कर्मचारियों को सुनवाई का मौका नहीं देने पर नाराजगी जताई थी और विधानसभा से इस बिंदु पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा था।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad