उत्तराखंड(big news)- अगले 3दिन प्रदेश के इन जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट

Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून –उत्तराखंड में मौसम को लेकर पल पल अपडेट सामने आ रही हैं। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में बारिश को लेकर ताजा भविष्यवाणी जारी की है। मौसम विभाग देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के कई जनपदों में 27 जुलाई से 30 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने के साथ-साथ कहीं-कहीं राजमार्गों में अवरोध उत्पन्न के अलावा पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं नालो नदियों का जलस्तर में अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना जताते हुए सतर्कता बरतने की अपील की है।मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज यानी 27 जुलाई को राज्य के नैनीताल , उत्तरकाशी, चमोली ,रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट रहेगा।वही 28 जुलाई को नैनीताल ,उधम सिंह नगर , बागेश्वर ,चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।29 जुलाई को उत्तरकाशी नैनीताल बागेश्वर देहरादून तथा 30 जुलाई को उत्तरकाशी और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है।मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक राज्य में 30 जुलाई तक बारिश का दौर बना रहेगा कहीं-कहीं भारी बारिश की भी संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है इसके अलावा अन्य जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश होगी और कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ तेज बौछार पड़ने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad