उत्तराखंड-(Big News) उत्तराखंड बोर्ड में लागू अंक सुधार व्यवस्था ,जल्द करे आवेदन इच्छुक छात्र

Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून– बीते 25 मई को उत्तराखंड बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया है। खबर है कि शुक्रवार को शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि उत्तराखंड बोर्ड में अंक सुधार व्यवस्था लागू हो गई है। दरअसल 18 मई को कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई थी जिसमें अंग सुधार व्यवस्था शुरू करने का निर्णय लिया गया था।आपको बता दें अंक सुधार के आवेदन के लिए इच्छुक छात्र को बोर्ड परीक्षा रिजल्ट जारी होने के 3 हफ्ते के भीतर आवेदन करना होगा। साथ ही अंक सुधार के लिए छात्र को तीन अवसर मिलेगा। हाईस्कूल में छात्र अधिकतम दो विषयों में परीक्षा दे सकता है। इसके अलावा बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद इच्छुक परीक्षार्थी अपने किसी विषय या प्रश्न पत्र की उत्तर पुस्तिका के अंकों की जांच कराना चाहता है। तो वह प्रति प्रश्न की दर से शुल्क जमा कर आवेदन कर सकता है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad