उत्तराखंड: (Big news) यहां सस्ता गल्ला विक्रेताओं के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, 21 कंट्रोल की दुकानें सस्पेंड, 32 में जुर्माना, जानिए कारण

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी-यहां जिला पूर्ति विभाग फुल एक्शन में नजर आ रहा है। जिला पूर्ति विभाग ने सस्ता गल्ला विक्रेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है, बताया जा रहा है कि ऑनलाइन राशन वितरण के निर्देश के बाद भी इन दुकानदारों द्वारा ऑनलाइन राशन न बांट कर ऑफलाइन राशन बांटे जा रहे थे।पूर्ति विभाग ने हल्द्वानी और लालकुआं के 60 दुकानदारों पर कार्रवाई की है। इसमें से 21 दुकानों को सस्पेंड कर दिया गया है, इसके अलावा 32 दुकानों पर जुर्माने की कार्यवाही भी की है।इस कार्रवाई से राशन दुकानदारों में खलबली मच गई है। खाद्य पूर्ति अधिकारी रवि सनवाल ने बताया कि शासन के निर्देश के बाद अप्रैल माह से ऑनलाइन राशन बांटने है लेकिन दुकानदारों द्वारा लापरवाही बरतते हुए ऑनलाइन राशन नहीं बांट मैनुअल बांटा जा रहा था। खाद्य पूर्ति अधिकारी का कहना है कि सभी दुकानदारों को निर्देशित किया है कि राशन का वितरण ऑनलाइन करें नहीं तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad