उत्तराखंड-(बिग न्यूज) पूर्व सीएम हरीश रावत का बड़ा बयान, मुख्यमंत्री बनूंगा या घर बैठूंगा

ख़बर शेयर करें

देहरादून: उत्तराखंड में मतदान के बाद बेसक राजनैतिक चहल कर्मी कुछ समय के लिए थम गई हो। ऐसे में अब पार्टी, प्रत्याशी व जनता को 10 मार्च के उस दिन का बेसबरी से इंतजार है। क्योंकि जनता का जनादेश चुनावों के नतीजे के रूप में सामने आएगा। बता दें कि मतदान के दूसरे ही दिन उत्तराखंड में एक बार फिर सियासर गरमा गई है।दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ऐसा बयान दिया है जिससे उनकी खुद की पार्टी के कुछ नेता भी थोड़ा असहज महसूस कर सकते है।दरअसल उत्तराखंड कांग्रेस के चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष हरीश रावत इस बार कांग्रेस को अपने दम पर आगे लेकर आए थे। जिसका इंतजाम हरीश रावत ने ही किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हरीश रावत इस बार लालकुआं सीट से चुनावी मैदान पर उतरे थे। बहरहाल अभी नतीजों के आने में 10मार्च तक का समय है मगर हरीश रावत ने खुद को मुख्यमंत्री पद के लिए आगे कर दिया है।उन्होंने कहा है कि हरीश रावत या तो मुख्यमंत्री बन सकता है या घर पर बैठ सकता है।बता दें कि हरीश रावत प्रदेश में वोटिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक डिजिटल चैनल से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि मुख्यमंत्री बनने पर आपकी क्या राय है। तो हरदा ने अपने अंदाज में कहा कि हरीश रावत या तो मुख्यमंत्री बन सकता है या फिर घर पर बैठ सकता है। इसके अलावा तीसरा कोई विकल्प मुझे नहीं दिखता है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने अभी तक सीएम चेहरा घोषित नहीं किया था।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad