उत्तराखंड-(big news) , CM ने मांगी केंद्र से मदद,यहां फंसे 28 प्रशिक्षणार्थी

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड:द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन होने के कारण नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, उत्तरकाशी के 28 प्रशिक्षार्थियों के फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई है।मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh )से वार्ता कर रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के लिए सेना की मदद लेने हेतु अनुरोध किया है, जिसको लेकर केंद्र सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता देने के लिए आश्वस्त किया है।प्रशिक्षार्थियों को जल्द से जल्द सकुशल बाहर निकालने के लिए NIM की टीम के साथ जिला प्रशासन, NDRF, SDRF, सेना और ITBP के जवानों द्वारा तेजी से राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad