उत्तराखंड:(बड़ी खबर)CM धामी अचानक पहुंचे यहां किया औचक निरीक्षण,अधिकारियों में मच गया हड़कंप

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा में कृषि उत्पादन मण्डी समिति के एसएमआई धान क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान धान क्रय से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी लेते हुए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। उन्होंने नमी मापक यंत्र से धान की नमी भी मापी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जितने भी हमारे धान क्रय केन्द्र हैं, उन पर किसान की उपज की तौल ठीक प्रकार से हो। किसानों के धान का एक-एक दाना तौला जाना चाहिए और एक-एक दाने की खरीद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी जो बारिश हुई है, उसके कारण धान में नमी है। निरीक्षण के दौरान किसानों ने धान की नमी का मानक 17 प्रतिशत से 20 प्रतिशत करने तथा प्राथमिकता से प्रदेश के किसानों का धान खरीदने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों को नमी पर हर संभव राहत एवं किसानों की समय की जरूरत के अनुसार सभी पर काम करेंगे। कहा कि अधिकारियों को पूर्व में ही निर्देशित किया गया है कि प्रदेश के सारे किसानों का पूरे का पूरा धान तौला जाना चाहिए। निरीक्षण के दौरान विधायक रूद्रपुर श्री शिव अरोड़ा, किसान आयोग के उपाध्यक्ष श्री राजपाल सिंह, एसएसपी श्री मंजूनाथ टीसी, उप जिलाधिकारी श्री रविन्द्र सिंह, श्री कौस्तुभ मिश्रा सहित नन्दन सिंह खड़ायत आदि उपस्थित थे।