उत्तराखंड:(big news)CM धामी शुक्रवार और शनिवार को जनपदों के भ्रमण/प्रवास पर रहेंगे,कुछ ऐसे बढ़ाएंगे विकास कार्यों को आगे

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार और शनिवार को जनपदों के भ्रमण/प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री जनपदों में संचालित विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण के साथ ही विकास योजनाओं एवं मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की समीक्षा भी करेंगे।
अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री श्रीमती राधा रतूड़ी द्वारा जिलाधिकारियों को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री जनपद मुख्यालय के कॉलेज में छात्र-छात्राओं के साथ परिचर्चा कार्यक्रम में भी प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान जिलास्तरीय समीक्षा बैठक भी आयोजित की जायेगी। अपर मुख्य सचिव ने निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि लोकार्पण एवं शिलान्यास के कार्यक्रमों की विधानसभावार धनराशि, जनपद की महत्वपूर्ण उपलब्धियों की संख्या, प्रस्तावित घोषणाओं की सूची एवं लागत, विवरण भ्रमण से पूर्व तैयार कर मुख्यमंत्री कार्यालय को भी उपलब्ध कराई जाए।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad