उत्तराखंड:(big news) मुख्यमंत्री धामी ने चार धाम यात्रा के संबंध में अधिकारियों को यात्रा व्यवस्थाओं को 15 अप्रैल तक पूर्ण करने के दिए निर्देश

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने #Chardhamyatra के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि यात्रा के प्रति सकारात्मक वातावरण बने इस पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं को 15 अप्रैल तक पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने पर्यटन एवं पुलिस के अधिकारियों को चारधाम यात्रा से जुड़े जिलाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर आवश्यक तैयारियों को अन्तिम रूप देने को कहा है। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग से जुड़े व्यवसायियों की भावनाओं का भी सम्मान हो यह भी देखा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा में इस वर्ष पिछली यात्रा की तुलना में अधिक श्रद्धालु प्रदेश में आएंगे, इस दृष्टि से व्यवस्थाएं की जानी जरूरी है। यात्रा रूट की सड़कों के सुधार के साथ ही यात्रियों की सुविधा से सम्बन्धित व्यवस्थाओं पर प्रभावी कार्ययोजना के साथ कार्य किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर: कांग्रेस बूथ जोड़ो यूथ जोड़ो कार्यक्रम प्रभारी कवि जोशी ने ली बैठक और इन्हें दी ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *