उत्तराखंड-(Big News) यहां रेरा एक्ट के विरोध में किसानों का प्रदर्शन

Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी– रेरा एक्ट के खिलाफ किसानों द्वारा आज निकाली गई ट्रैक्टर रैली को प्रशासन ने हल्द्वानी मंडी के पास रोक दिया। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। किसानों का आरोप है कि 400 ट्रैक्टरों की परमिशन दिए जाने के बावजूद ट्रैक्टर रैली शहर में नही निकालने नहीं दी जा रही है और रैली को जबरन मंडी में रोक दिया गया है इसलिए किसानों ने वही आंदोलन शुरू कर दिया। किसानों का कहना है कि प्राधिकरण के रेरा एक्ट के तहत उनकी जमीनों को बेचने का उनका अधिकार छीना जा रहा है। किसानों ने प्राधिकरण के रेरा एक्ट के आधार पर उनका उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए कई घंटे तक प्रदर्शन किया और इस दौरान पूरा यातायात बाधित रहा सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस प्रशासन से कई बार की वार्ता के बाद भी दोपहर 12:30 बजे तक कोई नतीजा नहीं निकला था।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad