उत्तराखंड-(Big News) दीवाली बोनस: धामी सरकार ने दीपावली से पहले राज्य कर्मचारियों को दिया दिवाली बोनस आंगनबाङी कार्यकत्रियों,सहायिकाओं और मिनी आंगनबाङी कार्यकत्रियों को ये तोहफा

ख़बर शेयर करें

देहरादून- सीएम पुष्कर सिंह धामी का आंगनबाङी बहनों को दीवाली का तोहफा दिया है।सीएम ने आंगनबाङी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और मिनी आंगनबाङी कार्यकत्रियों को 1-1 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की है।

प्रदेश के राज्य कर्मचारियों का दिवाली बोनस मंजूर होने से कर्मियों के चेहरे भी खिल उठे हैं।अवगत कर दें कि राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य कर्मियों के दीपावली का बोनस और चार फीसदी महंगाई भत्ता (डीए) के प्रस्ताव पर सहमति बनी थी। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवाली बोनस की घोषणा कर कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा दे दिया है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad