उत्तराखंड-(Big news) आगामी तीन दिन मौसम कितना पड़ने वाला है भारी, प्रदेश में रेड अलर्ट जारी इन जिलों के लिए

ख़बर शेयर करें

देहरादून- उत्तराखंड में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 19 जुलाई और 20 जुलाई को राज्य में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में राज्य में भारी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। लिहाजा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी आपदा प्रबंधन तंत्र और एसडीआरएफ एनडीआरफ को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक देहरादून, पौड़ी, टिहरी, चंपावत, उधम सिंह नगर, नैनीताल और हरिद्वार में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। लिहाजा मौसम विभाग के निदेशक वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक विक्रम सिंह ने बताया है, कि अगले 3 दिन सरकार शासन जिला प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को 24 घंटे सतर्क रहने की जरूरत है। नदीयो, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाके में रह रहे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad