उत्तराखंड-(Big news) यहां महज कुछ पलों में ही आग के गोले में बदल गई फास्ट फूड वैन, आसपास में मची अफरातफरी

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी-बीते रोज एक फास्टफूड वैन में अचानक आग लगाने की घटना सामने आई नैनीताल रोड ठंडी सड़क पर एक छोटे हाथी में बने फ़ास्ट फ़ूड सेंटर की गाड़ी में अचानक आग लग गई, जिसमें गाड़ी में बैठे फास्ट फूड सेंटर मालिक व कारीगर आग में झुलस गए हैं, जिनको उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। चौकी प्रभारी भोटिया पड़ाव प्रकाश पोखरियाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची।उन्होंने बताया कि नैनीताल रोड ठंडी सड़क पर शुक्रवार शाम एक छोटा हाथी में बने फास्ट फूड सेंटर में अचानक आग लग गई, जिसमें सेंटर मालिक मनीष सोनकर पुत्र स्वर्गीय धर्मेंद्र सोनकर निवासी गांधी नगर वार्ड 27 घायल हो गया। सेंटर मालिक अपने आप को बचाने के लिए पास ही में बनी नहर कूद गया। वहीं आग लगने का कारण छोटा हाथी में रखा सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गया। दुखद बात ये हैं कि शुक्रवार को ही फूड ट्रक शुरू हुआ था और हादसा हो गया।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad