उत्तराखंड-(big news) यहां कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने परेशान परिवार को दिया न्याय, प्रॉपर्टी डीलर द्वारा ली गई पूरी रकम लौटाई गई

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी– विगत जनता दरबार की जनसुनवाई में आयुक्त ने फरियादी देवकी अधिकारी निवासी द्वाराहाट अल्मोडा व भूमि विक्रेता सतविंदर की समस्या के समाधान हेतु आज जनसुनवाई में बुलाया था। आयुक्त ने भूमि विक्रेता को एक सप्ताह के भीतर फरियादी को धनराशि का इंतजाम कर खाते में अंतरित करने को कहा था।दोनों पक्ष आज जनसुनवाई में आये थे व भूमि विक्रेता द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा देवकी अधिकारी के खाते में 12 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए गए है। 2013 से परेशान फरियादी ने आयुक्त का धन्यवाद दिया।

गौरतलब है कि देवकी अधिकारी निवासी द्वारहाट ने वर्ष 2013 में सतविन्दर सिंह से ग्राम जयनगर तहसील रूद्रपुर में 1800 वर्ग फीट भूमि 12 लाख रूपये में क्रय की थी तथा धनराशि खाते में जमा की गई थी। पिछले 10 वर्षों से विक्रेता न तो 12 लाख रूपये वापस कर रहा था ना ही भूमि पर कब्जा दे रहा था। उन्हांेने आयुक्त से 12 लाख की धनराशि वाप दिलाने की मांग की थी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad