उत्तराखंड-(big news) यहां अब जीपीएस लगेगा सरकारी वाहनों में , पता चल पाएगी अधिकारियों की लोकेशन

Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी – शासकीय वाहनों में लगेगा जीपीएस राज्य की भागौलिक परिस्थितियों के कारण प्राकृतिक घटनाओं हेतु संवदेनशीलता के दृष्टिगत राहत व बचाव कार्य में इस्तेमाल होने वाले वाहनों की भागौलिक स्थिति का तत्काल पता लगाए जाने हेतु सभी वाहनों मे एआईएस मॉडल, ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जी.पी.एस.) लगाए जाएगा।इस आशय की जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी ने जनपद के सभी अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि अपने-अपने विभाग की विभागीय वाहनों की पंजीयन संख्या, चालकों के नाम एवं मोबाइल नम्बर तथा जीपीएस संख्या राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र को यथाशीघ्र उपलब्ध कराए।अपर जिलाधिकारी ने सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी विमल पांडेय को निर्देशित किया है कि जनपद में विभागों के पास उपलब्ध समस्त वाहनों की पंजीकरण संख्या, वाहन चालक का नाम व मोबाइल नम्बर आदि संकलित करते हुए वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगवाने हेतु प्रस्ताव, आंगणन उपलब्ध कराए ताकि जनपद मे समस्त वाहनों मे जीपीएस सिस्टम लगाए जाने की कार्यवाही की जा सके।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad