उत्तराखंडः (बिग न्यूज)- यहां डोली धरती, 3.0 रही भूकंप की तीव्रता
ADVERTISEMENTS
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गुरुवार की सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. जानकारी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.0 रही. फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन भूकंप के झटके से लोग काफी सहम गए और अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए. उत्तराखंड के उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चमोली और बागेश्वर ये वो जिले हैं जहां भूकंप अक्सर आता रहता है. पिछले 1 साल में उत्तरकाशी जिले में लोगों ने कई बार भूकंप के झटके महसूस किए हैं.

