उत्तराखंड-(big news)प्रदेश में आज इन 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट,प्रदेश में 107 सड़कें बंद

ख़बर शेयर करें

देहरादून- मानसून की दस्तक के बाद मौसम विभाग ने आज 4 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है जिसमें देहरादून, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिले के लिए अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने रविवार को भारी बारिश के अलर्ट के चलते प्रशासन को खराब मौसम के मद्देनजर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं साथ ही लोगों को नदी नालों से दूर रहने की हिदायत दी है। पहाड़ों में यातायात के दौरान भूस्खलन के खतरे से भी सतर्क रहने को कहा गया है।उत्तराखंड में लगातार हो रही वर्षा की वजह से अब तक 107 सड़कें बंद हो गई है जिनमें से 8 राजमार्ग बंद हैं जबकि बड़ी संख्या में ग्रामीण मार्ग और आंतरिक सड़कें बंद हो गई हैं लोक निर्माण विभाग ने इन सड़कों को खोलने के लिए 244 जेसीबी मशीन को तैनात किया है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad