उत्तराखंड-(Big News) कुमाऊं में यहां अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू, कई प्रदर्शनकारी हिरासत में

Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआं- हाईकोर्ट नैनीताल द्वारा नगीना कालोनी लालकुआं से अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी करने के बाद हरकत में आए जिला पुलिस प्रशासन में जिलाधिकारी हल्द्वानी मनीष कुमार से और एसपी सिटी सरदार हरबंस सिंह के नेतृत्व में नगीना कालोनी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरु कर दी है, प्रातः 9 बजे से प्रशासन द्वारा ब्रीफिंग की कारवाई के पश्चात अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रातः 10:30 बजे से शुरु की गई, नगीना कॉलोनी के लोगों एवं तमाम राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने शुरुआत में भारी विरोध प्रदर्शन किया।पुलिस ने हल्का बल प्रयोग के बाद दर्जनों प्रदर्शनकारियो को गिरफ्तार कर लिया, प्रशासन ने लगभग 300 से अधिक घरों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है, जिसमें हजारों लोग प्रभावित हो रहे हैं। अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत में आम आदमी पार्टी, परिवर्तन कामी छात्र संगठन, महिला ऐकता केंद्र सहित कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने भारी विरोध किया, जिन्हें पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad