उत्तराखंड:(big news) कुमाऊं में यहां SBI के गार्ड ने बैंक प्रबंधक के ऊपर पेट्रोल छिड़क लगा दी आग, बैंक प्रबंधक 40 प्रतिशत जला

Ad
ख़बर शेयर करें

धारचूला- यहां एसबीआई बैंक परिसर में बैंक प्रबंधक पर गार्ड ने तैश में आकर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी । घटना के बाद बैंक अफरा-तफरी मच गई। गार्ड को पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया है।जानकारी के अनुसार धारचूला में एसबीआई प्रबंधक और गार्ड के बीच विवाद हो गया। गार्ड ने तैश में आकर प्रबंधक के ऊपर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। घटना से बैंक में अफरा तफरी मच गई।बैंक प्रबंधक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गार्ड देहरादून दीपक छेत्री को हिरासत में ले लिया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर चेतन ने बताया की प्रबंधक मोहम्मद ओवेस 40 प्रतिशत जल चुके हैं।जिन्हे एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है ।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad