उत्तराखंड:(Big News) कुमाऊं में यहां महिला की गला रेतकर हत्या, इलाके में सनसनी

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आ रही है। बनभूलपुरा में इंदिरानगर स्थित वार्ड 31 में देर शाम एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सूचना के बाद बनभूलपुरा पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। घटनास्थल से महिला का पति फरार है।

जानकारी के अनुसार देर शाम बनभूलपुरा के इंदिरानगर में महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। किराये पर रहने वाले यूनुस अपने बीवी सीमा और बच्चों के साथ रहता है। देर शाम इसी मकान में रह रहे लोगों ने मोहल्ले वालों को बताया कि एक कमरे में कुछ घटना हुई है। जब लोग मौके पर पहुंचे तो महिला की गर्दन किसी धारदार हथियार से कटी हुई थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।बनभूलपुरा थाने के एसओ नीरज भाकुनी, उपनिरीक्षक मनोज यादव, संजीत राठौर मौके पर पहुंचे।फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी है। हत्या के बाद मृतक महिला का पति गायब है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad