उत्तराखंड-(Big News) इन दो पूर्व विधायकों की छुट्टी कांग्रेस पार्टी से जाने कारण

ख़बर शेयर करें

देहरादून- प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं विधानसभा चुनाव २०२२ में पार्टी अनुशासन के खिलाफ कार्य करने वाले २पूर्व विधायकों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है।उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी हरिद्वार की अनुसंशा पर पूर्व विधायक तसलीम अहमद को तथा जिला कांग्रेस कमेटी पिथौरागढ़ की अनुसंशा पर पूर्व विधायक नारायण राम आर्य को पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं अनुशासनहीनता के चलते तत्काल प्रभाव से पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।मथुरादत्त जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक अनुशासित संगठन है तथा इसमें यदि अनुशासनहीनता होती है तो उसे कतई बर्दास्त नहीं किया जायेगा तथा जो भी पार्टी अनुशासन की लाईन पार करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। कांग्रेस पार्टी ने सभी जिला एवं शहर अध्यक्षों को भी निर्देश दिये हैं कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई अमल में लाई जाय।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad