उत्तराखंड : (बिग न्यूज) यहां निकला एम-टेक डिग्री धारक चेन स्नेचिंग का मास्टरमाइंड

Ad
ख़बर शेयर करें

पुलिस ने स्नैचिंग की दो घटनाओं का किया खुलासा, एम-टेक डिग्री धारक मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार।

देहरादून- देहरादून पुलिस ने स्नैचिंग की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए एम-टेक डिग्री धारक मास्टरमाइंड समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन, नकदी, दस्तावेज और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में महिला का बैग छीने जाने के मामले की जांच में आरोपियों अमनदीप उर्फ नानू (25) पुत्र धर्म सिंह निवासी अपर नेहरू ग्राम,नियर काली मंदिर डोभाल चौक, देहरादून और कुणाल चौहान (28) पुत्र पवन कुमार चौहान निवासी न्यू टाइप-3 सी (ओएफडी स्टेट), थाना रायपुर, देहरादून को बाईपास फ्लाईओवर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों ने रायपुर क्षेत्र में भी स्नैचिंग की वारदात करना कबूल किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी नशे के आदी हैं और वारदातों को नशे की पूर्ति के लिए अंजाम देते थे।पुलिस टीम में शामिल थे — उपनिरीक्षक प्रवीन पुंडीर (चौकी प्रभारी बाईपास), उपनिरीक्षक कमलेश गौड़ (चौकी प्रभारी डिफेंस कॉलोनी), कांस्टेबल श्रीकांत ध्यानी, बृजमोहन रावत, विनोद बचकोटी, संदीप छाबड़ी, पप्पू कुमार और आशीष शर्मा (एसओजी)।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad