उत्तराखंड:(Big news)चंपावत विधानसभा से विधायक कैलाश गहतोड़ी ने दिया विधायकी से इस्तीफा,सीएम धामी लड़ेंगे इस विधानसभा से उपचुनाव

ख़बर शेयर करें

देहरादून- उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। चंपावत से विधायक कैलाश गहतोड़ी ने दिया विधायक पद से इस्तीफा, सीएम पुष्कर सिंह धामी चंपावत विधानसभा से लड़ेंगे उपचुनाव ।विधायक ने सुबह विधानसभा अध्यक्ष ऋतू खंडूरी के आवास में पहुंचकर और उन्हें अपना इस्तीफा सौपा ।आपको बता दें कैलाश गहतोड़ी दूसरी बार के विधायक है साल 2017 में पहली बार विधानसभा में जीतकर विधानसभा पहुंचे थे कैलाश गहतोड़ी पहले विधायक जिन्होंने सीएम धामी के लिए सीट छोड़ने की पेशकश की थी वही सीएम बनने के बाद धामी भी पहली बार जनसभा करने चंपावत हीं गए थे जहाँ पुरजोर तरीके से चंपावत से हीं उनके लड़ने की संभावनाओ को बल मिला।माना जा रहा है इस्तीफा होने के बाद अब जल्द कैलाश गहतोड़ी को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिल. सकता है वही इस्तीफा मंजूर होते हीं इसकी जानकारी भारत निर्वाचन आयोग को दें दी जाएगी और उसके बाद सीट को खाली घोषित कर इसपर उपचुनाव कराने का फैसला भी लें लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad