उत्तराखंड -(बिग न्यूज) अब नपेंगे ये आबकारी अधिकारी अवैध और नकली शराब को लेकर

ख़बर शेयर करें

देहरादून – उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अवैध शराब के खिलाफ अधिकारियों पर शिकंजा कसने जा रहे हैं लगातार मिल रही शिकायतों के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आबकारी महकमें के कई अधिकारियों पर कार्रवाई की है इसके साथ ही कुमाऊं और गढ़वाल के आप आबकारी आयुक्त को चेतावनी जारी की गई है आबकारी आयुक्त हरिश्चंद्र सेमवाल ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जैसा कि आप विदित है कि राज्य में अवैध एवं नकली शराब के बड़े प्रकरण सामने आ रहे है, जिससे स्पष्ट है कि बड़े पैमाने पर अवैध / नकली शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश नही है, जो राजस्व हित के साथ-साथ जनहित का गम्भीर मामला है।अतः उपर्युक्त विषयक निर्देशित किया जाता है कि प्रभावी प्रवर्तन कार्य के लिए सूचना तंत्र विकसित कर अवैध शराब एवं नकली शराब के विरुद्ध कार्यवाही करना सुनिश्चित करें ताकि किसी प्रकार की राजस्वहानि एवं जनहानि की अप्रिय घटना से बचा जा सके अन्यथा की दशा में इस संवेदनशील एवं गंभीर विषय पर किसी प्रकार की लापरवाही के लिए सम्बन्धित कार्मिक का उत्तरदायित्व निर्धारित कर कठोरतम कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad