उत्तराखंड-(बिग न्यूज) अब इतने दिन का होगा मानसून अवकाश

Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून– राजधानी में राजकीय शिक्षक संघ के साथ बैठक में शिक्षा मंत्री के समक्ष एक महिला पदाधिकारी में मानसून में अवकाश को लेकर विषय उठाया था जिस पर उत्तराखंड में शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने कहा है कि मानसून के दौरान छात्रों और शिक्षकों को होने वाली समस्याओं को देखते हुए ही मानसून अवकाश शुरू करने का निर्णय लिया गया है इसका दायरा 10 दिन रखा जा सकता है।
शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि मानक के अनुसार 1 वर्ष में कम से कम 220 दिन तक स्कूल में पढ़ाई होनी चाहिए । मानसून के दौरान अक्सर विद्यालयों में अवकाश रखना पड़ता है छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा के लिहाज से यह बेहद जरूरी भी है। इसलिए सरकार में मानसून अवकाश लागू करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही मानसून अतिवृष्टि की अवधि तय करने के लिए मौसम विभाग से भी तालमेल किया जाएगा। जिससे अवकाश का सही समय पर उपयोग किया जा सके।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad