उत्तराखंड: (बिग न्यूज) जनहित के मुद्दे पर कुमाऊं के अधिकारियों को एक्टिव रहने के निर्देश,मॉनिटरिंग करेंगे कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत

ख़बर शेयर करें

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा कुमाऊ मण्डल के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि जन हित से जुड़े मुददे हेतु अधिकारी स्वयं एक्टिव होकर समस्याओं का समाधान करें। मानिटरिंग हेतु कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को नोडल अधिकारी नामित किया है।अपर मुख्य सचिव कुमाऊं मण्डल ने वीसी में अधिकारियों को निर्देश दिेये है कि अधिकारी जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से निदान करें साथ ही अधिकारी जनता की समस्याओं का स्वतः संज्ञान लें और निराकरण करें उच्च अधिकारियों के आदेशों पर निर्भर ना रहेें। इसलिए अधिकारी एक्टिव होकर कार्य करें। अपर मुख्य सचिव ने आयुक्त दीपक रावत को कुमाऊ मण्डल को समस्याओं के समाधान के लिए मानिटरिंग हेतु नामित किया है। इस अवसर पर समस्त जनपदों के जिलाधिकारी नैनीताल वंदना सिंह,अल्मोड़ा विनीत तोमर,बागेश्वर अनुराधा पाल, पिथौरागढ़ रीना जोशी, उधमसिंहनगर उदयराज सिंह व चम्पावत नवनीत पांडेय जुड़े थे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad