उत्तराखंड :(बिग न्यूज) इन जिलों में कोल्ड डे का ऑरेंज अलर्ट

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

आज शीत दिवस जैसी स्थिति रहेगी

देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से शुक्रवार को देहरादून समेत हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, चंपावत, नैनीताल और पौड़ी के कुछ हिस्सों में भीषण शीत दिवस रहने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कोहरा छाने के भी आसार हैं।
वहीं, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी के आसार हैं। खासकर 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इसका सीधा असर तापमान पर देखने को मिलेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो 27 से 29 दिसंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि 30 व 31 दिसंबर को पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश व बर्फबारी होने की संभावना है।

Ad
Ad Ad