उत्तराखंड-(बिग न्यूज) पूर्व cm हरीश रावत का प्रदेश में 500 के गैस सिलेंडर के वायदे बड़ा बयान

ख़बर शेयर करें

देहरादून- उत्तराखंड में बेसक 14फरवरी को मतदान हो गया हो और सभी पार्टियों का भविष्य ईवीएम में में कैंद हो गया है लेकिन प्रदेश में लगता है हरदा अभी भी चुनावी रंग में हैं ।उत्तराखंड में चुनाव लड़ चुकी कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणापत्र में सरकार बनने पर गैस सिलेंडर के दाम ₹500 से ऊपर नहीं बढ़ाने का वायदा किया है चुनाव कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष हरीश रावत लगातार इस बात को कहते हुए आए की लाओ लाओ कांग्रेस सरकार, गैस के दाम नहीं होंगे 500 के पार। लेकिन इस दावे पर कन्फ्यूजन तब पैदा हुआ जब नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने हाल ही में यह कहा कि 500 का गैस सिलेंडर सरकार आर्थिक आधार पर विश्लेषण करके देगी।लेकिन बीते रोज हरीश रावत ने मीडिया में बयान जारी करते हुए स्पष्ट कहा कि सरकार सभी लोगों को ₹500 के भीतर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएगी उन्होंने कहा कि इसमें कहीं कोई शंका नहीं है कांग्रेस ने सारा होमवर्क करके ही यह वादा किया है की गैस सिलेंडर के दाम कांग्रेस की सरकार बनने पर लोगों को 500 से ऊपर का नहीं मिलेगा 500 से अतिरिक्त गैस सिलेंडर के दाम का खर्च सरकार वहन करेगी जोकि महिलाओं के खाते में आएगा।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad