उत्तराखंड- (बिग न्यूज) यहां बेटे के द्वारा किए गए एक्सीडेंट की झूठी सूचना देकर सेटलमेंट के नाम पर ठग लिए साढ़े 6 लाख

ख़बर शेयर करें

देहरादून– देहरादून के वसंत विहार थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जो की हैरान कर देने वाला है। इससे सबको सबक लेने की जरूरत है। वरना आपको भी बड़ी चपत लग सकती है। दरअसल एक अज्ञात साइबर ठग ने पीड़ित को फोन करके उनके बेटे द्वारा किसी का एक्सीडेंट कर देने की सूचना‌ दी और सेटलमेंट के लिए वह पैसे दें। व्हाट्सएप कल के जरिए उनके बेटे की आवाज में बात भी की गई। इस पूरे मामले में एसपी सिटी सरिता डोभाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अज्ञात द्वारा फोन कर बेटे के एक्सीडेंट की झूठी सूचना देकर और सेटलमेंट के नाम पर 6 लाख 40 हजार रुपये की ठगी की गयी। वहीं पीड़ित ने साइबर थाना पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad