उत्तराखंड-(big news) इन जनपदों में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट,आज और कल

Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून- उत्तराखंड में पल पल मौसम बदल रहा है पहाड़ों में कई जगह जमकर मानसून बरस रहे हैं।मौसम विभाग देहरादून द्वारा आज दोपहर 1:00 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान में अगले 2 दिन यानी 8 और 9 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है तथा सतर्क रहने की सलाह दी है।मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 8 जुलाई को राज्य के चंपावत नैनीताल और उधम सिंह नगर जनपद के कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है वही देहरादून पौड़ी टिहरी बागेश्वर पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग ने 9 जुलाई को राज्य के नैनीताल चंपावत और उधम सिंह नगर के कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी तथा कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश की संभावना जताई है जिसको लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad