उत्तराखंड :(बिग न्यूज) यहां बुक सेलरो की दुकानों में SDM का छापा

ख़बर शेयर करें

लालकुआं में गुरुवार को उप जिलाधिकारी रेखा कोहली ने टीम सहित लक्ष्मीबुक डिपो, गणेश बुक डिपो में छापेमारी की। जिसमें एनसीईआरटी की बुक्स के अलावा अन्य स्कूलों की बुक्स भी बेची जा रही थी। उपजिलाधिकारी रेखा कोहली ने बताया कि उनके द्वारा स्थानीय अभिभावकों से बातचीत की गई, उनके द्वारा बताया गया स्कूल से हमें इस बुक डिपो का नाम बताया गया है, जहां से बुक्स हमें खरीदनी है। इसके अतिरिक्त अभिभावकों द्वारा यह भी अवगत कराया गया सादे पन्ने में उनको रसीद दी जा रही है, बुक सेलर बिल की उनकी जीएसटी रसीद उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि बी०डी० जे०स्कूल, ग्रीनवुड स्कूल पब्लिक स्कूल, एच०सी०एम० पब्लिक, स्कूल, स्कोलर हेवन पब्लिक स्कूल, होली ट्रिंनटी पब्लिक स्कूल, मीनाकपिल अकैडमी विद्यालयों के मामले सामने आए है,उनके द्वारा मुख्य शिक्षा अधिकारी को अग्रिम कार्रवाई हेतु पत्र प्रेषित किया गया है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad