उत्तराखंड: (Big News) “अपणों स्कूल, अपणू प्रमाण” नामक पहल के तहत कक्षा 11 एवं 12 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को विद्यालय स्तर पर ही प्रमाण पत्र उपलब्ध कराये जाने का निर्णय

Ad
ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में शासन ने राज्य के समस्त विद्यालयों में कक्षा 11 एवं 12 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिभाग हेतु स्थायी निवास, जाति, आय एवं अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्र विद्यालय में ही उपलब्ध कराने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सचिव श्री शैलेश बगोली ने सभी जिलाधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि “अपणों स्कूल, अपणू प्रमाण” नामक पहल के तहत कक्षा 11 एवं 12 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को विद्यालय स्तर पर ही प्रमाण पत्र उपलब्ध कराये जाने का निर्णय लिया गया है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad