उत्तराखंड-(big news)सुप्रसिद्ध हरेला पर्व को लेकर जारी हुआ ये आदेश, पढ़िए पूरी खबर

ख़बर शेयर करें

देहरादून- उत्तराखंड में हरेले पर्व को लेकर महानिदेशक विद्यालय शिक्षा द्वारा विद्यालयों के लिए आदेश जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि सभी सरकारी गैर सरकारी विद्यालयों में हरेला पर्व मनाया जाए हालांकि पत्र में कहा गया है कि सचिव उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पत्र के संदर्भ में उत्तराखंड द्वारा क्षेत्रीय पर्व हरेला अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस पर्व का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड की भावी पीढ़ी को प्रकृति से जोड़ना है। जिससे उनके हृदय में प्रकृति के प्रति प्यार वह संवेदना उत्पन्न हो सके लिहाजा समस्त सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में विद्यालय प्रशासन द्वारा बच्चों के साथ हरेला पर्व मनाया जाना अति महत्वपूर्ण है पत्र में कहा गया है कि 15 जुलाई को विद्यालय में बच्चे हरेला पर्व मनाए जाने के दृष्टिगत कम से कम 5 फोटो रिपोर्ट आयोग को उपलब्ध कराएंगे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad