उत्तराखंड (बिग न्यूज) इस बार हाड़ कंपाने वाली ठंड

Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून। प्रदेशभर में नए साल में अभी तक बारिश नहीं होने से सूखी ठंड मैदान से लेकर पहाड़ तक सता रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी बारिश- बर्फबारी नहीं होने से सूखी ठंड परेशान करेगी। मैदानी इलाकों में सुबह-शाम कोहरा छाने और पहाड़ों में पाला पड़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।बृहस्पतिवार को दून में सुबह हल्की धूप खिली। दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ और आसमान में बादल छा गए। शीतलहर चलने से दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री की गिरावट के साथ 17.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि रात का न्यूनतम तापमान एक डिग्री इजाफे के साथ 7.4 डिग्री रहा। 11 जनवरी तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad