उत्तराखंड-(Big News)क्या और आपके जेब में लगेगा बिजली में महंगाई का झटका, यूपीसीएल का नया प्रस्ताव

ख़बर शेयर करें

देहरादून- उत्तराखंड में बिजली बेतहाशा महंगी हो सकती है। क्योंकि यूपीसीएल ने सभी श्रेणियों में 7.72 से बढ़ाकर 16.95% की बढ़ोतरी की मांग की है अभी नियामक आयोग को यह प्रस्ताव भेजा गया है । नियामक आयोग इसका अध्ययन करने के बाद सुनवाई के लिए इसे स्वीकार करेगा। दरअसल यूपीसीएल ने 15 दिसंबर को नियामक आयोग को 1 अप्रैल 2023 से बिजली की दरों में कुल 7.72% बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया था और इस प्रस्ताव में यूपीसीएल ने नियामक आयोग को सितंबर 2022 से मार्च 2023 तक का 6.5% सर चार्ज भी खुद जोड़ते हुए ही आगे बढ़ाया था। नियामक आयोग ने इस प्रस्ताव को लौटा दिया और 26 दिसंबर तक संशोधित प्रस्ताव मांगा था। सोमवार को यूपीसीएल ने संशोधित प्रस्ताव भेज दिया है। इसमें 16.95% बढ़ोतरी की मांग की गई है। यानी आने वाले दिनों में अगर यह प्रस्ताव पास होता है तो बिजली का जोर का झटका आपकी जेब पर लगेगा।उधर उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग अब बिजली बढ़ोतरी के इस प्रस्ताव का अध्ययन करेगा, इसमें अगर कोई गलती हुई तो दोबारा यूपीसीएल को इसमें संशोधन के लिए भेजा जाएगा। अगर कोई तकनीकी गलती ना हुई तो नियामक आयोग इस पर जनसुनवाई का शेड्यूल जारी करेगा और प्रदेश भर में जनसुनवाई करने के बाद आयोग यूपीसीएल सभी क्षेत्र धारकों से सुझाव भी लेगा और इसके बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा और नियामक आयोग का जो भी फैसला होगा वह बदलाव की दरें अप्रैल 2023 से लागू होंगे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad