उत्तराखंड-(बिग न्यूज) क्या प्रदेश में बढ़ रहा कोरोना ग्राफ, देखिए आंकड़े

ख़बर शेयर करें

देहरादून– उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में एक बार फिर धीरे-धीरे बढ़ोतरी नजर आ रहे हैं। राज्य में 11 जनपदों में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 52 नए मामले सामने आए हैं वहीं बुधवार को 50 मामले सामने आए थे। वर्तमान में राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 187 पहुंच गई है।गुरुवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग देहरादून द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान 52 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जबकि 54 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। दैनिक संक्रमण दर पर नजर डालें तो 3.3 0% पर पहुंच गई है।जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो देहरादून में 30 ,हरिद्वार से 05, नैनीताल जिले से 04, उधमसिंह नगर से 02 , पौडी से 02, टिहरी से 01, चंपावत से 0, पिथौरागढ़ से 01, अल्मोड़ा 03, बागेश्वर से 01, चमोली से 02, रुद्रप्रयाग से 0 ,उत्तरकाशी से 01 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।राज्य में अब तक कुल 93315 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से 89542 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। जबकि 3309 मरीज राज्य से बाहर जा चुके हैं तथा 277 मरीजों की मौत हो चुकी है। रिकवरी प्रतिशत दर 95. 96 प्रतिशत है।
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 13,313 मामले सामने आए, जबकि इससे पहले 22 जून को 12,249 नए मामले सामने आए थे, जबकि 21 जून को 9,923 नए मामले सामने आए थे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad