उत्तराखंड-(Big news) इस दिन होगी कैबिनेट की अहम बैठक, होंगे बड़े फैसले

ख़बर शेयर करें

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार की आगामी 03 मई को कैबिनेट बैठक होगी सीएम धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होने जा रही है। कैबिनेट बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। शासन ने कैबिनेट बैठक को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंत्री परिषद विभाग ने इसका सरकुलर जारी कर दिया है।

सचिवालय में पूर्वाह्न 11 बजे से होने वाली बैठक में निजी विश्व विद्यालयों की स्थापना को संशोधित नियमावली, वीआरपी-सीआरपी की नियुक्ति आउटसोर्ट से करने, मंत्रियों को नौकरशाहों की एसीआर लिखने का अधिकार देने आदि प्रस्तावों को हरी झंडी मिल सकती है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad