उत्तराखंड-(Big news) अब लगेगी बायोमेट्रिक हाजिरी, छात्र नहीं हो पाएंगे अब्सेंट

Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून- राज्य सरकार प्रदेश के सभी 119 सरकारी महाविद्यालयों में इसी शिक्षा सत्र से छात्र-छात्राओं की उपस्थिति के लिए बायोमेट्रिक विधि अपनाने जा रही है। राज्य के महाविद्यालय में शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक की उपस्थिति अनिवार्य करने के बाद अब महाविद्यालयों में पढ़ने वाले सभी छात्र छात्राओं के लिए भी यह व्यवस्था लागू की जाएगी, ताकि छात्र छात्राओं के पठन-पाठन और उपस्थिति को इस व्यवस्था से सुचारू रूप से लागू किया जा सके।उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक एस उनियाल के मुताबिक नए शिक्षण सत्र से यह व्यवस्था लागू होगी। राज्य के 119 महाविद्यालय में सभी छात्र छात्राएं बायोमेट्रिक से उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इसके अलावा प्रत्येक जिले में 1 डिग्री कॉलेज को मॉडल कॉलेज के रूप में विकसित भी किया जाएगा। साथ ही सेमेस्टर सिस्टम भी लागू किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad