उत्तराखंड-भाजपा(BJP) को लगा जोर का झटका केबिनेट मंत्री व विधायक ने थामा कांग्रेस का हाथ

ख़बर शेयर करें

बीते कई दिनों से राजनीतिक सरगर्मी चरम पर थी कि भाजपा के बड़े चेहरे कांग्रेस में जा सकते हैं ।आखिरकार ऐसा ही हुआ

उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी राजनीति से जुड़ी खबर यह है की उत्तराखंड की धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री के पद पर कार्य कर रहे मंत्री यशपाल आर्य और उनके पुत्र नैनीताल से विधायक संजीव आर्य कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं दिल्ली से आई ताजा तस्वीरों ने इस बात को साफ कर दिया है कि अब यशपाल आर्य और संजीव आर्य कांग्रेस का दामन थाम चुके है।यशपाल आर्य और संजीव के कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद प्रदेश में सियासी भूचाल आना तय है राज्य में बड़े दलित चेहरे के नाम पर जाने जाने वाले यशपाल आर्य पिछले विधानसभा चुनाव से पूर्व भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे।उससे पहले भी वह कांग्रेस में ही थे इस प्रकार प्रदेश की राजनीति उठा पटक जारी है और कई बड़े नेता इधर से उधर की राह पर हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad