उत्तराखंड: यहां BJP के ‘गांव चलो, बस्ती चलो’अभियान ने पकड़ा जोर, घर-घर दस्तक देकर बताई सरकार की उपलब्धियां

ख़बर शेयर करें

रानीखेत -भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन पर्व के तहत ‘गांव-चलो-बस्ती चलो’ अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का प्रचार कर रहे हैं । सोमेश्वर विधानसभा के सूरी बूथ में भाजपा महिला मोर्चा कुमाऊं संयोजक विमला रावत ने घर-घर दस्तक देकर केंद्र व प्रदेश सरकार का लेखा-जोखा लोक दरबार में रखा।भारतीय जनता पार्टी के गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत सोमेश्वर विधानसभा के सूरी बूथ में प्रवासी कार्यकर्ता के तौर पर महिला भाजपा संयोजक,पूर्व जिला पंचायत सदस्य विमला रावत और बेड़गांव बूथ में कण्डारखुआ भाजपा मण्डल अध्यक्ष हरीश चंद्र सिंह पडियार ने अभियान में शिरकत करते हुए पूर्व के कार्यकर्ताओं और बूथ कमेटी के साथ बैठक की। इस दौरान वरिष्ठ नेताओं ने एएनएम सेंटर, मंदिर परिसर व आंगनबाड़ी केंद्र में साफ -सफाई अभियान चलाया। नेता द्वय ने ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर जानकारियां साझा की जिससे भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को मिल सके।
इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक रमेश काण्डपाल, सह संयोजक बालम सिंह माहरा, सूरी बूथ अध्यक्ष राम सिंह परिहार, बेड़गांव बूथ अध्यक्ष टीका सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष भूपाल सिंह परिहार, तारा सिंह परिहार, दीवान नेगी, अजय बेलवाल आदि लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad