उत्तराखंड: यहाँ बहादुर बच्चों ने महिला की जान बचाई, एसएसपी ने किया सम्मानित

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड: देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में दो बहादुर बच्चों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए एक महिला की जान बचाई। घटना 21 दिसंबर की शाम मोहनी रोड के पास हुई, जब बच्चों ने जलते हुए दीयों के पास बैठी महिला की जैकेट में आग लगते देखा।कक्षा 10 के 15 वर्षीय प्रणवत सिंह और कक्षा 6 के 10 वर्षीय दिवजोत सिंह ने बिना डर के तुरंत कार्रवाई की। प्रणवत ने अपनी सूझबूझ से जैकेट को ढककर आग बुझाई…जबकि दिवजोत ने पानी लाकर मदद की। उनकी तत्परता और साहस के कारण महिला सुरक्षित बच गई।
इस बहादुरी को देखते हुए एसएसपी अजय सिंह ने पुलिस कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में दोनों बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। एसएसपी ने बच्चों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी लोगों की मदद के लिए इसी तरह आगे रहने की प्रेरणा दी।एसएसपी ने बताया कि यह घटना आपात परिस्थितियों में जागरूकता, सूझबूझ और जीवन-रक्षक कौशल के महत्व को दर्शाती है। दोनों बच्चों की तत्परता और साहस ने साबित कर दिया कि समय पर की गई सही पहल किसी की जान बचा सकती है।

Ad
Ad Ad Ad