उत्तराखंड: यहां 5 अवैध मजारों पर चला धामी सरकार का बुलडोजर

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड: काशीपुर में 5 अवैध मजारों पर चला धामी सरकार का बुलडोजर

उधम सिंह नगर: काशीपुर में कुंडेश्वरी क्षेत्र में सरकारी सीलिंग भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई 5 अवैध मजारों को धामी सरकार के बुल्डोजर ने ध्वस्त कर दिया। आज तड़के सुबह की गई प्रशासन की कार्रवाई में इन अवैध धार्मिक संरचनाओं को हटा दिया।काशीपुर एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि कुंडेश्वरी स्थित सरकारी आम बाग की सीलिंग की भूमि पर 5 धार्मिक संरचनाएं बनी हुई थी ,अवैध कब्जे के दृष्टि से यहां के खादिमों को 15 दिन पूर्व नोटिस देकर भूमि ,निर्माण संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने का नोटिस दिया गया था। दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर आज तड़के इन संरचनाओं को हटा दिया गया यहां किसी प्रकार के अवशेष नहीं मिले।उत्तराखंड में अवैध मजारों के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने अभियान शुरू किया हुआ है अब तक 537 अवैध मजारों को हटाया जा चुका है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट कहा है कि देवभूमि में इस तरह की अवैध संरचनाएं ,जोकि हरी नीली चादरें डाल कर सरकारी भूमि पर कब्जे की नियत से बना दी जाती है, किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad