उत्तराखंड:चंपावत विधानसभा उपचुनाव 3जून को होगी मतों की गणना

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड की चंपावत विधानसभा उपचुनाव-2022 में 31मई को मतदान के के बाद इस विधानसभा की सभी 151 मतदान पार्टियां बुधवार को मुख्यालय के गौरलचौड़ मैदान में बनाए गए संग्रह केन्द्र में पंहुची, जहॉ सभी ईएवीएम एवं वीवीपैट मशीनों को नगर पालिका परिसर के हॉल में बनाए गए स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच सुरक्षित रखा गया जिसे भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक सामान्य अल्का श्रीवास्तव जिला निर्वाचन अधिकारी विभिन्न राजनैतिक दलों एवं प्रत्याशियों आदि की उपस्थिति में कक्ष को सील किया गया इस उप चुनाव की मतगणना 3 जून को वन पंचायत हॉल गौरलचौड़ मैदान में सुबह 8 बजे से होगी, जिला निर्वाचन अधिकारी नरेद्र सिंह भंडारी ने शांतिपूर्वक निर्वाचन सम्पन्न होने पर सभी मतदाओं, निर्वाचन में लगे सभी कार्मिकों व सुरक्षा बलों के जवानों अधिकारियों का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुवे बताया कि मतगणना 3 जून को वन पंचायत भवन में प्रातः 8 बजे से प्रारंभ की जाएगी जिसके लिए 12 टेबल लगाई गई हैं मतगणना 13 चरण में होगी, जिसके लिए गुरुवार 2 जून को मतगणना कार्मिकों को द्वितीय प्रशिक्षण दिया जायेगा, उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम की सभी सुरक्षा व्यवस्था पैरामिलिट्री के हवाले हैं, इस दौरान उन्होंने ड्यूटी में तैनात सुरक्षाकर्मियों एवं अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad