उत्तराखंड-सीएम धामी ने पंत नगर सिडकुल का नाम पूर्व CM एनडी तिवारी के नाम पर रखे जाने की घोषणा

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर स्थित औद्योगिक क्षेत्र (इंडस्ट्रीयल स्टेट) का नाम पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री पं. नारायण दत्त तिवारी के नाम पर रखने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि पंडित नारायण दत्त तिवारी के राज्य के प्रति दिए गए योगदान को सम्मानित करने और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए पंतनगर इंडस्ट्रीयल स्टेट का नाम उनके नाम पर किया जा रहा है।स्व नारायण दत्त तिवारी जी ने उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार के मंत्री के रूप में सदैव उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास हेतु प्रयास किया। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल जी ने राज्य को औद्योगिक पैकेज दिया उस समय स्व नारायण दत्त तिवारी जी ही मुख्यमंत्री थे। पंडित तिवारी जी ने अपने व्यक्तिगत प्रयासों से नव सृजित उत्तराखंड में औद्योगिक विकास की नींव रखी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad