उत्तराखंड: सीएम धामी ने प्रदेश में आपदा मद के तहत होने वाले कार्यो के लिए ₹50 करोड़ रुपए की धनराशि की स्वीकृत

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में आपदा मद के तहत होने वाले कार्यो के लिए ₹50 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की है। इस धनराशि से सभी जिलों में क्षतिग्रस्त मार्गों, पुलियाओं, पेयजल लाइनों आदि के कार्य किए जाएंगे। स्वीकृत धनराशि के तहत सड़कों के लिए लोक निर्माण विभाग को 30 करोड़ रुपए तथा पेयजल के लिए 20 करोड़ रुपए की धनराशि प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने सभी जिलाधिकारियों को आदेश दिए हैं कि आसन्न मानसून सीजन को देखते हुए सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर लिए जाएं। इसमें किसी भी स्तर पर कोताही न बरती जाए। पैदल मार्गों और पुलियाओं की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता से किया जाए।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad