उत्तराखंड: CM धामी ने पीएम मोदी द्वारा पिथौरागढ़ जिले के भ्रमण के दौरान दिए गए विजन को साकार करने के लिए दिए ये निर्देश

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami ने प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi द्वारा पिथौरागढ़ जिले के भ्रमण के दौरान दिए गए विजन को साकार करने के लिए शासन के उच्चाधिकारियों को निर्देश दिये है।

इस संबंध में मुख्यमंत्री ने आज मुख्यमंत्री आवास में अधिकारियों की बैठक लेते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में चलाए जा रहे विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा सीमान्त क्षेत्रों के विकास के लिए संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समेकित प्रयासों की भी जरूरत बतायी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी का समूचे उत्तराखण्ड के प्रति विशेष लगाव रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन सरकार उत्तराखण्ड को वर्ष 2025 तक देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए कटिबद्ध है। हम सबको इस दिशा में प्राण प्रण में जुटना होगा।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव मुख्यमंत्री श्री आर. मीनाक्षी सुन्दरम, श्री शैलेश बगोली, श्री विनय शंकर पाण्डेय, महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad