उत्तराखंड: सीएम धामी ने किया विशाल रोडशो में प्रतिभाग ,उमड़ा अपार जन सैलाब

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज एक दिवसीय चमोली दौरे पर गोपेश्वर पहुंचे। उन्होंने गोपेश्वर बस स्टैंड से पुलिस मैदान तक आयोजित विशाल रोड शो में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री के रोड शो में अपार जन सैलाब उमड़ा। जगह जगह भारी संख्या में उनके चाहने वालों की भीड़ देखने को मिली। लोगों ने पुष्प वर्षा करते हुए उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने रोड शो में शामिल सभी लोगों का आभार जताया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री महेन्द्र भट्ट, गढ़वाल सांसद श्री तीरथ सिंह रावत, विधायक श्री अनिल नौटियाल, विधायक श्री भूपाल राम टम्टा सहित बड़ी संख्या स्थानीय लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad