उत्तराखंड: सीएम धामी ने पूर्व मुख्यमंत्रियों से मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दी


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के निजी आवास पर पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें दीपावली की हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर डॉ निशंक के प्रति अपना स्नेह और आदर व्यक्त करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख एवं समृद्धि के लिए शुभेच्छा व्यक्त की।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत के डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री रावत को दीपावली की हार्दिक बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दीं।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने श्री हरीश रावत की हाल ही में हुई दुर्घटना के पश्चात उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज पूर्व मुख्यमंत्री मेज़र जनरल (से.नि.) भुवन चंद्र खंडूड़ी के निवास पर पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मे. ज़. खंडूड़ी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ दीं।
मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी के स्वास्थ्य का भी हाल-चाल जाना और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल श्री भगत सिंह कोशियारी के डिफेन्स कॉलोनी स्थित निवास पर पहुंचकर उन्हें धनतेरस और दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।




